कोषागार मुजफ्फरनगर।
स्थान कोषागार कार्यालय कलक्ट्रेट परिसर में स्थित हैं।
कार्यालयाध्यक्ष
मुख्य/ वरिष्ठ कोषाधिकारी कोषागार कार्यालय का कार्यालयाध्यक्ष होता हैं। इसके अतिरिक्त एक कोषाधिकारी भी तैनात हैं।
कोषागार की कार्यप्रणाली
जनपद मुजफ्फरनगर में स्थित कोषागार कार्यालय की कार्यप्रणाली निम्नवत् हैं –
षासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन आदि देयकों के भुगतान – कोषागार में उ0प्र0 राज्य सरकार के कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों /कर्मचारियों के वेतन तथा अन्य मदों से सम्बन्धित व्ययो जैसे यात्रा व्यय, आकस्मिक व्यय (जिनका बजट कोषागार एवं सम्बन्धित कार्यालय में उपलब्ध है) को कोषागार में देयक के रूप में प्रस्तुत कर व्यय करने की कार्यवाही की जाती हैं।
अन्य षासकीय भुगतान – कोषागार स्तर से पी0एल0ए0 में खुले खातों के माध्यम से भुगतान की कार्यवाही कोषागार से जारी चैक बुकों के माध्यम से विभागों द्वारा की जाती है। इस योजना के अन्तर्गत शासन के निर्देषों के क्रम में महालेखाकार उ0प्र0 की अनुमति प्राप्त कर विभाग द्वारा पी0एल0ए0 के रूप में एक खाता कोषागार में खोला जाता हैं। इस खातें में विभिन्न योजनाओं के संचालन हेतु राज्य सरकार से समय–2 पर विभागों को प्राप्त होने वाली धनराशि को जमा किया जाता हैं तथा विभागों की आवष्यकतानुसार व्यय हेतु समय–समय पर इस खाते से धनराशि आहरित की जाती है।
पेंशन का भुगतान – कोषागार कार्यालय में पेंशन वितरण का कार्य जैसे सिविल पेंषन, राजनैतिक पेंषन, रक्षा पेंषन, अन्य प्रदेश सरकार से सेवा निवृत्त कर्मचारियों को देय पेंशन जवाहर भवन योजना के अन्तर्गत प्रत्येक माह पेंशनरों द्वारा उपलब्ध करायें गये बैंक खातों में बैंकों के माध्यम से सी0बी0एस0 योजना में भुगतान किया जा रहा हैं। सी0बी0एस0 योजना के अन्तर्गत जनपद में सम्बन्धित बैंक की मुख्य षाखा के नाम से कोषागार द्वारा चैक जारी करने के उपरान्त बैंक को फ्लौपी के माध्यम से पेंशनरों का डाटा उपलब्ध कराया जाता हैं, जिससे बैंक द्वारा माह की पहली तारीख को पेंशनरों के खातों में पेंशन जमा कर दी जाती है। उक्त सुविधा वर्तमान समय में भारतीय स्टेट बैंक से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनरों को प्राप्त हैं। अन्य बैंकों में भी प्रक्रिया यथाषीघ्र लागू किये जाने हेतु तीव्र प्रयास किये जा रहें हैं।जवाहर भवन योजना के अन्तर्गत प्रत्येक माह कोषागार में पेंशनरों को उपस्थित होने की आवश्यकता नही होती हैं। पेशनर प्रत्येक वर्ष माह नवम्बर, दिसम्बर में जीवित प्रमाण पत्र जमा करने हेतु कोषागार में उपस्थित होते हैं। उसी प्रमाण पत्र के आधार पर ही कोषागार द्वारा सम्पूर्ण वर्ष उनके द्वारा उपलब्ध करायें गये बैंक खाते के माध्यम से पेंशन का भुगतान किया जाता है।
जी0आई0एस0 का भुगतान – जी0आई0एस0 अर्थात सामूहिक बीमा योजना के अन्तर्गत राज्य कर्मचारी को उनके जीवनकाल में काटी गयी बीमा एवं बचत की धनराशि का भुगतान भी कोषागार स्तर से किया जा रहा हैं। पूर्व में यह भुगतान बीमा निदेषालय उ0प्र0 लखनऊ द्वारा किया जाता था। कर्मचारियों को भुगतान प्राप्त होने में विलम्ब होने के कारण शासन द्वारा उपरोक्त योजना कोषागार स्तर पर अक्टूबर 1999 से लागू की गयी है।
आय–व्यय का लेखा प्रेषण – कोषागार में जिला स्तर से राजकीय आय व व्यय का लेखा तैयार कर प्रत्येक माह में दो बार (प्रथम सूची 01 से 10 तारीख तक एवं द्वितीय सूची 11– से अन्तिम कार्य दिवस तक) महालेखाकार उ0प्र0 इलाहाबाद को प्रेषित किया जाता है। महालेखाकार द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों से प्राप्त उक्त लेखा संकलित कर आवष्यक कार्यवाही की जाती हैं।
स्टाम्पों का विक्रय – कोषागार में स्टाम्प का विक्रय का कार्य भी सम्पादित किया जाता है। इस हेतु कोषागार में डबल लॉक /स्ट्रांग रूम की स्थापना भी की गयी है। कोषागार से वैण्डरों के माध्यम से स्टाम्प की बिक्री की जाती हैं जिन पर उन्हें 1 प्रतिशत का कमीशन भुगतान भी किया जाता हैं। उक्त के साथ ही 10–00 बजे पूर्वान्ह से 5–00 बजे अपरान्ह तक जनता को कोषागार काउन्टर से बिना कमीशन सीधे स्टाम्प का विक्रय किया जाता है। कोषागार से गैर अदालती स्टाम्प, कोर्ट फीस स्टाम्प, रिवेन्यू स्टाम्प ए0डब्लू0एस0 स्टाम्प, नोटेरी स्टाम्प, कॉपी स्टाम्प, षेयर ट्रान्सफर स्टाम्प, इन्श्योरेन्स स्टाम्प आदि स्टाम्पों की बिक्री की जाती हैंं।
बहुमूल्य सामग्री का डबल लॉक में रख–रखाव – कोषागार में स्थापित डबल लॉक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के कार्यालयाध्यक्षों के अनुरोध पर बहुमूल्य सील्ड पैकट (चाबी, गोपनीय दस्तावेज आदि) रखे जाते हैं। इसका प्रत्येक वर्ष सत्यापन कार्यालयाध्यक्ष द्वारा किया जाता है।
कोषागार का कम्प्यूटरीकरण
जनपद में स्थापित कोषागार कार्यालय पूर्णत: कम्प्यूटरीकृत है। कोषागार में आय तथा व्यय के लेखें, पेंशन वितरण, पी0एल0ए0 का रख–रखाव, सी0सी0एल0 डी0सी0एल0 की पोस्टिंग डबल लॉक की पोस्टिंग, तथा आई0पी0ए0ओ0 के अन्तर्गत मैडिकल विभाग के वेतन देयकों का कार्य कम्प्यूटर के माध्यम से पूर्ण किया जाता है। कोषागार में प्ज्ै।छप्ब्ए च्क्ैछप्ब्ए प्च्।व्ए ळप्डछप्ब् सॉफ्टवेयर आॅरेकल 10 जी पर चल रहे हैं, जो छप्ब् लखनऊ द्वारा संचालित है।
उपरोक्त सभी कार्य स्थानीय इकाई छप्ब् की मदद से कोषागार मुजफ्फरनगर में सुचारू रूप से चल रहे हैं। इन्टरनेट कनेक्टिविटी ठैछस् की मदद से आॅप्टिकल फाइबर के माध्यम से छप्ब् एवं कोषागार के मध्य स्थापित की गयी है।
डिपार्टमेन्टल वेबसाईट – http://treasuries.up.nic.in
उत्तर प्रदेश बजट वेबसाईट – http://budget.up.nic.in/
कार्यालय वेबपृष्ठ – http://muzaffarnagar.nic.in/treasury.htm
वित्त एवं सांख्यकीय निदेषालय वेबसाईट – http://koshvani.up.nic.in
सभी कोषागारों से प्राप्त प्रत्येक माह की अन्तिम तारीख तक का डाटा आय–व्यय वाउचर आदि का पूर्ण विवरण जनपदवार ’कोषवाणी’ वेबसाईट पर उपलब्ध रहता है। साथ ही कार्यालय समय के अन्तर्गत प्रत्येक घण्टे के अन्तराल पर आय एवं व्यय की सूचना कोषवाणी वेबसाईट पर अपडेट होती रहती है।
डाउनलॉड करें – जीवित प्रमाण पत्र फार्म ।
डाउनलॉड करें – http://Financial Handbook - http://budget.up.nic.in/finhand1.htm
ई–मेल – tomuz@nic.in
दूरभाष संख्या – 0131.2436314 (कार्यालय) 0131.2436462 (निवास)
स्त्रोत – मुख्य कोषाधिकारी, मुजफ्फरनगर।